फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त, ये हैं कारण

Sat, 25 Feb 2023 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को सरकार चलाती है। एक तरफ अपने-अपने प्रदेश के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाती है। किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है, जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं और इनकी किस्त क्यों अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएगा वो किस्त से वंचित रह सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही कह दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है, तो आप इसे तुरंत करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ई-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो खुद घर बैठे किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं।

4 of 5
किन कारणों से किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 2
  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों की भी 13वीं किस्त अटक सकती है, जो भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो आप इसे तुरंत करवा लें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। इसे करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 3
  • ऐसे किसानों की भी 13वीं किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो तुरंत अपनी बैंक ब्रांच में जाएं और आधार को खाते से लिंक करवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें