PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और ऐसे लोगों को दिया जा रहा है जो असल में जरूरतमंद हैं। केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। कुल मिलाकर सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। वहीं, अब तक योजना के लाभार्थियों को 11 किस्त जारी की जा चुकी है और सभी को 12वीं किस्त का इंताजर है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...