फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, इसके बिना नहीं मिलेगी 18वीं किस्त

Mon, 29 Jul 2024 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा सब्सिडी या कई अन्य तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका सीधा लाभ किसानों को उनके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजकर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप करवा लें। वरना आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई काम करवाने होते हैं जिनमें से एक ई-केवाईसी है। अगर आप ये काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल जाता है, लेकिन अगर आप ये नहीं कवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
इन तरीकों से आप करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

ये है पहला तरीका
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको ई-केवाईसी करवानी है तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। आप यहां पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।

4 of 5
किस्त के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
ये है दूसरा तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे घर बैठे भी करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • अब आपको सर्च पर क्लिक करना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरना है
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें