PM Kisan Maandhan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी बढ़ाने और जीवन में सुधार लाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पीएम सम्मान निधि स्कीम और पेंशन स्कीम भी शामिल है। अगर आप पीएम सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi) में रजिस्टर हैं और आपको इसका फायदा मिल रहा है, तो बिना किसी झंधट या कागर्जी कार्यवाही के पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा।
पीएम किसान योजना में आपका अकाउंट है, तो आपक किसी झंझट के खुद ही किसानों के लिए पेंशन स्कीम, पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Maandhan Yojana) में रजिस्टर हो जाएंगे। इंश्योरेंस स्कीम के लिए आपको अपनी जेब से प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। किसानों के वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक स्तर सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान मानधन योजना चला रही है।