Indian Railways Luggage Rules: भारतीय रेल हर दिन लाखों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। ट्रेन में यात्रा करते समय हम सब के साथ कुछ सामान भी होता है। बहुत से लोग तो बहुत ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं। मगर आपको बता दें कि ट्रेन में यात्रा करते समय सामान की वजन सीमा को लेकर सख्त नियम हैं। रेलवे के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि यात्री निर्धारित वजन सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करते हैं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह नियम यात्रियों को सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ट्रेनों में भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। इतना ही नहीं जनरल, स्लीपर, एसी-3 टियर, एसी-2 टियर और एसी फर्स्ट क्लास का अलग-अलग किराया है।
बता दें कि रेलवे के दिशानिर्देशों के अनुसार कुछ वस्तुएं, जैसे ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक, और खतरनाक सामग्री, ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अब अगर वजन सीमा से अधिक सामान अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो लगेज वैन बुक करानी होती है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर यात्री को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में प्रत्येक श्रेणी के सामान का वजन सीमा के बारे में विस्तार से जानते हैं।