फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: दो हजार रुपये का लाभ पाने के लिए किसान इन बातों को न करें नजरअंदाज, वरना अटक सकती है किस्त

Thu, 23 Feb 2023 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को काफी मदद मिल पाती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये। वहीं, अब जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको लाभ मिले, तो जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
इन बातों को न करें नजरअंदाज:-

नंबर 1
  • सबसे पहले आप ये जान लें कि अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप समय रहते ई-केवाईसी करवा लें। नियमों के तहत अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो खुद अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।

4 of 5
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : pixabay
नंबर 2
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके और आपको भी बाकी सब लाभार्थियों की तरह लाभ मिल सके, तो इसके लिए आपको भू-सत्यापन करवाना होगा। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान के लिए ये अनिवार्य है। आप इसे अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा। ये अनिवार्य है और अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर इसे करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें