PM Kisan Complaint Number: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने 18,880 करोड़ रुपये देश के 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।