फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त चाहिए तो तुरंत करवा लें ये एक काम, सरकार जल्द खाते में भेज सकती है पैसे

Tue, 28 Oct 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि माना जा रहा है कि ये किस्त जल्द ही जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं मौजूदा समय में देश में चला रही है। इन योजनाओं के जरिए उन लोगों को लाभ मिल रहा है जो इन योजनाओं के लिए पात्र हैं। किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है, तो किसी योजना के तहत अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई योजनाओं में सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है और ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। 

इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलता है। पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं जिनमें लाभार्थियों को हर किस्त में 2-2 हजार रुपये मिले। इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी ये किस्त अटके। तो इसके लिए आपको एक काम करवाना होता है और अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस काम के बारे में। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्या काम करना होता है जरूरी?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आपको योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। अगर आप तय समय पर ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को करवाना होता है। जो लोग ई-केवाईसी अगर नहीं करवाते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी? 

पहला तरीका
  • आपको अगर ई-केवाईसी करवानी है तो इसके लिए आपके पास दो विकल्प होते हैं। इसमें पहला विकल्प होता है कि आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • नजदीकी सीएससी सेंटर के अलावा भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इस तरीके में आप खुद से अपने ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं
  • इसमें आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in पर जाना होता है या आप योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आप यहां पर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें