Bank Holiday Chhath Puja 2025: आज छठ महापर्व का समापन हो रहा है। जिन महिलाओं ने व्रत रखा है, वे उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित कर रही हैं जिसके लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए। बिहार से लेकर देश के बाकी जगहों पर भी छठ पूजा का उत्साह देखने को मिला।
छठ पर्व का चौथा दिन उषा काल का अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है जिसमें उगते सूरज को अर्घ्य देकर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और खूब उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं। ऐसे में आज छठ पूजा का समापन हो रहा है, लेकिन क्या आज भी बैंक बंद हैं। जैसा कि कल कुछ शहरों में बैंक बंद थे, तो क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। तो चलिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से जानते हैं कि क्या आज बैंकों की छठ की छुट्टी है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...