फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Sun, 27 Apr 2025 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक लाभ मिलते हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको भी हर साल 6 हजार रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Nidhi: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं के जरिए भारत सरकार और राज्य सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाती है। अगर आप भी इन योजनाओं से जुड़ते हैं तो आपको लाभ मिल सकते हैं। बस इसके लिए आपको आवेदन करना होता है।

ये भी पढ़ें:- जान लीजिए मेट्रो में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, वरना हो सकती है दिक्कत

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसमें इस बार किसानों को 20वीं किस्त मिलती है। तो चलिए जानते हैं आखिर सरकार ये किस्त कब जारी कर सकती है और किसानों को किस्त के पैसे कब मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
आ चुकी हैं 19 किस्त
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। 24 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार ने 19वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिला। सरकार ने डीबीटी के जरिए ये पैसे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Freepik
इंतजार है 20वीं किस्त का
  • जो भी किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है।

4 of 5
किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • आप इसे ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई यानी दोनों किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से अगर देखें तो 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून 2025 में पूरे हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार ने 20वीं किस्त जारी होनी की आधिकारिक तारीख के बारे में नहीं बताया है। पर माना जा रहा है कि जल्द ही ये जानकारी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें