फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: अगर आप भी जुड़ते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से तो आपको भी मिल सकता है लोन, जानें कैसे

Sun, 27 Apr 2025 10:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान इस योजना के तहत है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा के फायदे क्या है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके तहत भारत सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़कर आप लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा के फायदे क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है इस योजना से?
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा के फायदे क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा के फायदे क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • इस योजना से जुड़कर सबसे पहले तो लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जो उनके काम से जुड़ा होता है। इसमें आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं, जो स्टाइपैंड के तौर पर होते हैं। इसमें इसेंटिव का भी प्रावधान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा के फायदे क्या है? - फोटो : Adobe Stock
लोन भी मिलता है
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन दिया जाता है। इसमें पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है जो कुछ महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है। ये दोनों लोन ही सस्ती ब्याज दर पर दिए जाते हैं।
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें