फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब मिल सकती है किसानों को 18वीं किस्त की खुशखबरी? यहां जानें

Wed, 31 Jul 2024 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त रिलीज होने की तारीख? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kist Release: अगर आप एक किसान हैं तो आपको अपनी फसल उगाने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती होगी? और तब कहीं जाकर फसल तैयार हो पाती है। किसानों को खेती के दौरान आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना दी जाती है। इस क्रम में अब तक लाभार्थियों को 17 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। सभी को इस किस्त का इंतजार है और किसान जानना चाहते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि सरकार कब तक ये 18वीं किस्त जारी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त रिलीज होने की तारीख? - फोटो : istock
  • दरअसल, अब तक पात्र किसानों को कुल 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिला जिसके पैसे सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए। बीती 18 जून 2024 को ये किस्त जारी की गई थी। ऐसे में अब बारी 18वीं किस्त की है।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त रिलीज होने की तारीख? - फोटो : Istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
  • वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर 18वीं किस्त जारी होने की कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों की मानें तो ये किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है। दरअसल, हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून के महीने में आई थी और इस हिसाब से अगली किस्त के चार महीने अक्तूबर में हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि ये किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है।

4 of 5
18वीं किस्त रिलीज होने की तारीख? - फोटो : istock
इस किसानों को मिलेगी किस्त:-
  • बात अगर उन किसानों की करें जिन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है तो इनमें सबसे पहले वे किसान हैं जिनके आवेदन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी
  • दूसरे उन किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है जिनका ई-केवाईसी का काम पूरा होगा। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त रिलीज होने की तारीख? - फोटो : istock
  • तीसरे उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिल सकता है जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होगा। ये काम करवाना भी जरूरी है
  • चौथे उन किसानों के बैंक खाते में भी 18वीं किस्त भेजी जा सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम करवा लिया है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें