फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: किसानों के खाते में कब आ सकती है 16वीं किस्त? आने हैं दो हजार रुपये

Fri, 19 Jan 2024 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली सरकारी योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। फिर चाहे आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी क्षेत्रों में। जहां कई योजनाओं में कोई सामान दिया जाता है, तो वहीं कई अन्य योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार सभी को है। साथ ही लाभार्थी जानना चाहते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
कब आ सकती है 16वीं किस्त?
  • दरअसल, अब तक पात्र किसानों को 15 किस्त का लाभ मिल चुका है। 15 नवंबर 2023 को ये किस्त जारी हुई थी  और लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला था। ऐसे में अब बारी 16वीं किस्त की है।
विज्ञापन

3 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • बात अगर 16वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये किस्त फरवरी-मार्च में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

4 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • वहीं, दूसरी तरफ कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, अगर किसी ने गलत तरीके से आवेदन किया है, तो सरकार अपात्र किसानों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर उनके आवेदन रद्द कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • यही नहीं, जिन किसानों ने ई-केवाईसी या भू-सत्यापन जैसे काम भी नहीं करवाएं हैं, उनकी भी किस्त अटक सकती है। बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होने पर, फॉर्म में गलती होने पर या बैंक की जानकारी गलत होने पर आदि भी आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें