15th Installment Release Date of PM Kisan Yojana: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए हर किसी को जरूरत का सामान और आर्थिक लाभ दिया जाता है। ठीक इसी तरह किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद लाभार्थियों को मिलती है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त आने वाली है, जिसकी तारीख हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...