फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: मई या जून, आखिर कब आ सकती है 14वीं किस्त, किसान यहां जान सकते हैं जवाब

Wed, 10 May 2023 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल जाती है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में किसानों के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई या जून महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, बात अगर किस्त की करें, तो योजना के अंतर्गत किस्त आने का एक समय बना हुआ है जिसके हिसाब से ही किस्त जारी की जाती है। किसानों को किस्त के पैसे अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच ही दिए जाते हैं।

4 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
  • ऐसे में 14वीं किस्त की बात करें, तो इस किस्त के पैसे किसानों को मई महीने में मिलेंगे या जून महीने में। इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर ये नही करवाई है, तो पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा भू-सत्यापन भी जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें