फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान तुरंत चेक करें अपना स्टेटस, अगर लिखा है ऐसा मैसेज, तो अटक सकती है 13वीं किस्त

Sat, 19 Nov 2022 11:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार की तरफ से चलाया जा रहा है। योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसके अंतर्गत उन्हें सालाना 6 हजार रुपये 2-2- हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। किसानों के बैंक खातों में अब तक 12 किस्त भेज दी गई है और अब 13वीं किस्त का इंतजार किसानों को है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक कर लें, क्योंकि अगर इस मैसेज से पता चल सकता है कि आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं या फिर अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
इस मैसेज को देखें
  • दरअसल, अगर आपको अपने स्टेटस में ई-केवाईसी में, पात्रता में और लैंड सिडिंग के आगे स्टेटस में 'नो' लिखा हुआ दिख रहा है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर पात्रता, ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के आगे स्टेटस में 'यस' लिखा है, तो फिर आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं।

4 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इस तरह चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा। ऐसे में आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है और अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना के लिए 13वीं किस्त पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है। फिर आपको अपना स्टेटस दिखाई देगा। यहां पर आपको पात्रता, ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के आगे दिए मैसेज को चेक करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें