फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Loan Alert: लोन लेने वाले सावधान, जालसाज इन तरीकों से लगा सकते हैं चपत, जानें क्या हैं बचने के तरीके

Sat, 19 Nov 2022 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
Fraud Alert: हर कोई अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कमाई करता है। फिर चाहे कुछ लोग नौकरी करते हैं, तो कुछ अपना काम, ताकि हर कोई अपनी आजीविका चला सके। हालांकि, कई मर्तबा ऐसे मौके आते हैं जब लोगों को एक साथ ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है, जिसके कारण उन्हें लोन तक लेना पड़ता है। किसी को पढाई के लिए, किसी को घर लेने के लिए, तो किसी को पर्सनल कामों के लिए आदि लोन की जरूरत पड़ती है। वहीं, कई बार तो बैंक ही अपने चुनिंदा ग्राहकों को लोन ऑफर कर देता है। लेकिन इन सबके बीच आप अगर लोन ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना है क्योंकि कुछ जालसाज लोन देने के नाम पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
इन बातों का हमेशा रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • आपको फर्जी केवाईसी के नाम पर सावधान रहना है, क्योंकि जालसाज केवाईसी के नाम पर आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए फर्जी केवाईसी वाले कॉल से बचकर रहें।
विज्ञापन

3 of 5
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • जालसाज आपको लोन देने वाले के नाम पर लोन अधिकारी बनकर भी कॉल कर सकते हैं। ये आपको कई आकर्षक लोन के ऑफर देते हैं, और फिर लोग आगे-पीछे कुछ न देखते हुए अपनी सारी गोपनीय जानकारी इन्हें दे देते हैं। इसके बाद ये आपको चपत लगा देते हैं।

4 of 5
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आजकल जालसाज लोगों के व्हाट्सएप, मैसेज या ईमेल पर कुछ लिंक भेजते हैं, जिनमें बिना प्रोसेसिंग फीस लोन देने जैसे या कोई ईएमआई माफ करने जैसे ऑफर्स दिए जाते हैं। लोग जाल में फंसकर इन पर क्लिक कर देते हैं और अपनी जानकारी तक शेयर कर देते हैं। लेकिन ये बैंक वाले नहीं होते हैं, बल्कि जालसाज होते हैं जो आपको चपत लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
नंबर 4
  • जालसाज उन लोगों को ज्यादा टारगेट करते हैं, जिन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पाता। इस बात का फायदा उठाकर ये लोगों से पहले प्रोससिंग फीस के नाम पर पैसे ले लेते हैं, और फिर लोन नहीं देते। दरअसल, ये फर्जी लोग होते हैं। इसलिए कोई भी लोन दिलाने के नाम पर पहले पैसे मांगे, तो कभी न दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें