फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं आएगी खाते में 13वीं किस्त

Sun, 29 Jan 2023 11:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023: 17 अक्तूबर, 2022 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 12वीं किस्त को जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं। ऐसे में कई किसान बेसब्री से 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल 3 किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको कुछ कामों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन जरूरी कामों को समय रहते नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। अगर आप योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं।

Facebook Trick: कौन-कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल? इस आसान तरीके लगाएं पता

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
इस स्थिति में आपको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने अब तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023 - फोटो : Istock
13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। 

ABY: इलाज कराने के लिए सरकार दे रही पांच लाख रुपये, स्कीम में आवेदन से पहले जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें