PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसों को जारी कर दिया गया है। 11वीं किस्त मिलने के बाद बीते लंबे समय से करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त को जारी किया है। इस कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिसकी मदद से आप किस्त के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।