PM Kisan Yojana
- फोटो : iStock
अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 तय की है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द ये काम डेडलाइन से पहले करा लेना चाहिए। वरना आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।