फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 11th Installment Released: जारी हो चुकी है 11वीं किस्त, फटाफट ऐसे करें चेक आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं

Tue, 31 May 2022 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : PTI and Istock
PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिमला में हैं, जहां से उन्होंने देश के जरूरतमंद किसानों को एक बड़ी सौगात दी। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर शिमला में राष्ट्रीय स्तर पर ‘गरीब कल्याण सम्मेलन' आयोजित किया गया। जहां से पीएम मोदी ने कई योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और साथ ही पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त भी जारी की है। वहीं, लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को आज इसका लाभ मिल गया है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपके खाते में किस्त आई है या नहीं? तो चलिए आपको इनके तरीकों के बारे में बताते हैं, जहां से आप किस्त के पैसों को चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने जारी की किस्त
  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित रिज मैदान से पीएम मोदी ने देश के किसानों को 11वीं किस्त की सौगात दी, जिसमें लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

3 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं चेक

पहला तरीका
  • आपके खाते में पैसे प्राप्त होते ही आपको मैसेज मिला होगा। आप इस मैसेज द्वारा जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल गई है या नहीं।

4 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : Pixabay
दूसरा तरीका
  • अगर किसी कारणवश आपके पास मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर चेक कर सकते हैं कि किस्त के पैसे बैंक खाते में आए हैं या नहीं।
विज्ञापन

5 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
तीसरा तरीका
  • आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवाकर भी ये जान सकते हैं कि आपके खाते में 2 हजार रुपये आए हैं या नहीं।
विज्ञापन

6 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
अगर नहीं मिले पैसे, तो तुरंत करें ये काम
  • जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी कर चुके हैं, और अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके इसका कारण जान सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर  18001155266 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं। साथ ही आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

8 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
ध्यान दें ई-केवाईसी करवाई है या नहीं
  • अगर आपके बैंक खाते में योजना की 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपने ई-केवाईसी करवाई है या नहीं। दरअसल, सरकार द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी करवाना सभी लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

9 of 9
Pm Kisan 11 Kist Released: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी हुई - फोटो : istock
  • अगर आपने किसी कारणवश ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जाहिर है कि आपको मिलने वाले 11वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में आपको ई-केवाईसी करवानी होगी और पीएम किसान कस्मटर केयर नंबर पर बात करके आप मदद ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें