PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्गों तक लाभ पहुंचाने का काम चल रहा है। इसके लिए राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत हर चार महीने में पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। वहीं, अब तक 17 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 18वीं किस्त की होगी। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि 18वीं किस्त कब तक आ सकती है। तो यहां जान सकते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...