PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई सरकारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर उन पात्र किसानों को मिलता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि। इसलिए इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन इन सबके बीच किसानों को जालसाजों से बचकर रहने की जरूरत है। दरअसल, ये जालसाज किसानों को किस्त के नाम पर ठग सकते हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...