PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने के लिए राज्य और भारत सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को खेती करने में मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत आपको हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना आपको कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिन्हें वंचित रहना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...