फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा सरकार किसानों को हर महीने दे रही 3 हजार रुपये की पेंशन

Wed, 30 Aug 2023 11:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं आज हम आपको भारत सरकार की एक और खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना में आवेदन करने के बाद 60 से ज्यादा उम्र के किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में कई किसान भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये का निवेश करना होता है। निवेश की राशि आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर तय की जाती है।  
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि अगर पेंशन का लाभ लेते समय लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें