Ayushman Card: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन योजनाओं में घर बनाने के लिए मदद, रोजगार देने, शिक्षा, पेंशन और बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। वहीं, हर साल सरकार कई नई योजनाओं को भी लॉन्च करती रहती है। वहीं, एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं और अब तक आवेदन नहीं किया तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए इस योजना में आवेदन के तरीके के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...