फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार दे रही है किसानों को सालाना 36 हजार रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Mon, 24 Oct 2022 10:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Mandhan Yojana: हमारे देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों को अपने दैनिक जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं एक उम्र के बाद इनके पास कमाई का भी कोई जरिया नहीं बचता है। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया है। देशभर में कई किसान भारत सरकार की किसान मानधन योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 उम्र के बीच वाले छोटे और सीमांत किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश इसमें करना है। इसके अलावा अगर आप 40 वर्ष की आयु में इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्थिति में आपको हर महीने 200 रुपये किसान मानधन योजना में निवेश करने होंगे। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। यानी सालाना आपको 36 हजार रुपये मिलेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करके किसान अपने वृद्धावस्था के जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक विवरण और पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें