फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Business Ideas: दिवाली के मौके पर इन बिजनेस को शुरू करके कर सकते हैं बंपर कमाई, जानें डिटेल्स

Mon, 24 Oct 2022 09:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali Business Ideas - फोटो : istock
Diwali Business Ideas: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आज देेश भर में दिवाली पर्व को धूमधाम केे साथ मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे हैं, जो अभी भी रोजगार की तलाश में लगे हुए हैं। दिवाली के मौके पर आप नई नौकरी की तलाश की बजाए नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। दिवाली के मौके पर इन बिजनेस को शुरू करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कई स्टार्टअप्स ने बाजारों में एक खास तरह के पानी से जलने वाले दीये लेकर आए हैं। इनमें आप जैसे ही पानी को डालते हैं। वैसे ही ये जगमगाने लगते हैं। इन दीयों में एक खास प्रकार के छोटे सेल लगे होते हैं। इसमें सेंसर के साथ लाइट भी होती है। ये जैसे ही पानी के साथ संपर्क में आते हैं। वैसे ही जलने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali Business Ideas - फोटो : Istock
ऐसे में आप दिवाली के मौके पर इन्हें होलसेल मार्केट से खरीदकर लोकल बाजारों में बेचकर बंपर कमाई कर सकते हैं। बाजारों में इस तरह के दीये लोग खूब खरीदते हैं। ऐसे में इन्हें बेचकर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali Business Ideas - फोटो : Istock
दिवाली के अवसर पर कई लोग अपने घरों को सजाने के लिए रंगोली बनाते हैं। ऐसे में इस दौरान रंगों की बिक्री भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में होल सेल बाजारों से रंग खरीदकर इन्हें बाजारों में बेचकर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

4 of 5
Diwali Business Ideas - फोटो : Istock
दिवाली के अवसर पर डेकोरेटिव लाइट की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा दिवाली के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। इस दौरान भी लोग बड़े पैमाने पर डेकोरेटिव लाइटों को खरीदते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali Business Ideas - फोटो : Istock
ऐसे में आप होल सेल मार्केट से इन्हें खरीदकर बाजारों में अच्छे दामों पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। दिवाली के अवसर पर इस तरह के व्यापार शुरू करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें