PM Kisan Mandhan Yojana: देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इन किसानों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन किसानों को खासतौर पर वृद्धावस्था में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर किसानों के पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार हर महीने किसानों को तीन हजार रुपये की पेंशन दे रही है। हालांकि, इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन कर रहे हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश योजना में करना होता है।