फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर महीने दे रही 3 हजार रुपये, तुरंत उठाएं स्कीम का लाभ

Tue, 01 Aug 2023 09:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इन किसानों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन किसानों को खासतौर पर वृद्धावस्था में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर किसानों के पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार हर महीने किसानों को तीन हजार रुपये की पेंशन दे रही है। हालांकि, इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन कर रहे हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है।  अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश योजना में करना होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं 40 की उम्र में आवेदन करने पर आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश करना होता है। आपकी उम्र जब 60 वर्ष की हो जाती है। उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: 4 दिन बाद भी खाते में नहीं आई है 14वीं किस्त, तो अभी भी है मौका, तुरंत करें ये काम

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
आवेदन के लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को VLE को देना होगा। इसके बाद वह आपका आवेदन सफलतापूर्वक स्कीम में कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
इसके अलावा आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके खुद से ही स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें