देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम का नाम किसान मानधन योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर कई किसान सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। योजना के अंतर्गत किसानों की आयु जब 60 साल की हो जाती है। उसके बाद उनको हर महीने पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश के वे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं अगर लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं -