फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: साल में लेना चाहते हैं 6 हजार रुपये से भी ज्यादा की आर्थिक मदद, तो तुरंत करें ये काम

Sat, 04 Jun 2022 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana Kisan Credit Card: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त के पैसों को देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किया गया है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की तीन किस्त ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। वहीं अगर आप किसान हैं और आपको 6 हजार रुपये से अधिक राशि की जरूरत है। ऐसी स्थिति में आप किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकते हैं। Kisan Credit Card पर आपको काफी सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिलता है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने पर आपको बीमा का लाभ भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
अगर आप भी अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर पर जाना है। यहां पर आपको Download KCC के विकल्प का चयन करके किसान क्रेडिट कार्ड के फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमें पूछी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है। फॉर्म भरने के बाद आपको उसे संबंधित बैंक ब्रांच में विजिट करके सबमिट करना है। अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड पाने की पात्रता रखते हैं। इस स्थिति में आपको किसान क्रेडिट कार्ड इश्यू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
इस कार्ड में कर्ज की राशि पहले से तय होगी। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इसके जरिए राशि निकाल सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ली गई कर्ज की राशि आपको एक साल के भीतर चुकानी है। अगर आप अपनी कर्ज की राशि को समय पर चुका देते हैं। इस स्थिति में आपको केवल 4 प्रतिशत की ब्याज दर देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें