Mutual Fund SIP: वारेन बफेट कहते हैं अगर कोई व्यक्ति किसी पेड़ की छाया में बैठा है, तो जरूर कभी किसी ने उस पेड़ को लगाया था। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक स्वतंत्रता की छांव में जीना चाहते हैं, तो आपको एक अच्छे निवेश करने की जरूरत है। अच्छा निवेश आपके बचत के पैसों को काफी अच्छे से ग्रो करने में सहायता करता है। आज की इस बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में आपको स्मार्ट ढंग से इन्वेस्ट करना चाहिए। आज आपके समक्ष इन्वेस्टमेंट के कई रास्ते खुले हैं। आप शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, म्यूचुअल फंड आदि कई जगहों पर निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप निवेश करके आर्थिक स्वतंत्रता को पा सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -