PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अगली यानी 24वीं किस्त महत्वपूर्ण है। योजना के तहत पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
फिर इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन किसानों को अगर इस किस्त का लाभ चाहिए तो पहले कुछ काम करवाने होते हैं जिसमें तीन काम सबसे जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तीन काम हैं। योजना से जुड़े किसान आगे इन कामों के बारे में जान सकते हैं...