PM Kisan Offline Kyc At CSC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचती है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं, जिनमें से 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को हस्तांतरित की गई थी।
पिछले भुगतान के बाद अब लाभार्थी किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगली किस्त का लाभ पाने के लिए सभी किसान भाई को ई-केवाईसी को अनिवार्य है। केंद्र सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार, जिन किसानों की केवाईसी प्रक्रिया अधूरी होगी, उनके खातों में अगली किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा। अगर आपने अभी तक अपनी पात्रता को अपडेट नहीं किया है, तो आपकी किस्त बीच में ही लटक सकती है। अब आइए इस लेख में जानते हैं कि आप केवाईसी कैसे कर सकते हैं।