Eligibility For Small Gas Cylinder: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देशभर में घरेलू LPG की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस की किल्लत और आपूर्ति में हो रही देरी ने आम आदमी की रसोई का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ दिया है। इस संकट के बीच, सरकार और गैस एजेंसियां हर उपभोक्ता तक सिलिंडर पहुंचाने की मुमकिन कोशिश कर रही हैं।
इसी क्रम में, जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और वे दूसरे शहरों में किराए पर रहते हैं, उन्हें राहत देने का प्रयास जारी है। इसके लिए 5 किलो वाले 'छोटू सिलिंडर' को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सिलिंडर मुख्य रूप से उन प्रवासियों, विद्यार्थियों और मजदूरों के लिए है जो किराए पर रह रहे हैं। हालांकि इसे पाने के लिए कुछ कड़े नियम और शर्तें तय की गई हैं ताकि इसका लाभ केवल असली जरूरतमंदों को ही मिल सके। इसलिए आइए समझते हैं कि किन लोगों को ये छोटू सिलिंडर नहीं मिल सकता है।