PM Kisan 22nd Installment Farmer Id: अलग-अलग योजनाएं और उनके जरिए मिलने वाले अलग-अलग लाभ, शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए काफी काम आते हैं। मौजूदा समय में राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों दिया जाता है जिसमें सालाना कुल 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है) का लाभ दिया जाता है। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी जिसमें भी 2-2 हजार रुपये किसानों को दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी होगा कि आपके पास फार्मर आईडी हो। क्योंकि इसके न होने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस फार्मर आईडी को बनवा सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...