Atal Pension Yojana Registration Process: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई अपने आज से ज्यादा अपने आने वाले कल के लिए चिंता करता है। यही नहीं, लोग इसके लिए बचत भी करते हैं। कोई एफडी करवाता है तो कोई बैंक खाते में पैसे जमा करता है। जबकि, कई लोग एलआईसी या किसी अन्य योजना में निवेश करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि बुढ़ापे में आपको एक ऐसा अमाउंट मिलता रहे, जो आपकी आर्थिक दिक्कतों को दूर कर सके तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पेंशन का लाभ दिया जाता है और इस योजना में पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है, जो मामूली निवेश होता है। इसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और कौन इस योजना के लिए पात्र है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...