भारत सरकार देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत देश में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इसका लाभ लेकर किसान अपनी छोटी-मोटी कृषि जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार की यह योजना न केवल करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता देती है बल्कि यह डिजिटल इंडिया के तहत डीबीटी प्रणाली के जरिए पारदर्शिता भी सुनिश्चित करने का काम करती है। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 20 किस्तें जारी कर चुकी है।