PM Kisan 21st Installment Released Today: केंद्र सरकार की वैसे तो कई योजनाएं हैं जिनकी काफी चर्चा रहती हैं और जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। पर सबसे ज्यादा चर्चित योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ही है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ किसान जुड़े हैं।
इस पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और इसी क्रम में इस बार करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे हस्तांतरित किए। कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से ये किस्त जारी की गई। ऐसे में अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं तो आप चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...