फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, योजना में जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

Sun, 19 Oct 2025 09:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
केंद्र सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजती है। इसे एक साल में तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। केंद्र सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 21 किस्तों के पैसे ट्रांसफर कर चुकी है। हालांकि, 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देशभर के बाकी किसानों के खाते में केंद्र सरकार 21वीं किस्त के पैसे नवंबर महीने में जारी कर सकती है। गौरतलब बात है कि सरकार ने इसको लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं अगर आपने इस योजना में ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इस स्थिति में आपको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

PM Kisan Yojana: अगले महीने किस तारीख को जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानें क्या है अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको जल्द से जल्द पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इस योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें। 

PM Kisan 21st Installment: किन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त? यहां चेक करें लिस्ट कहीं आपका नाम तो नहीं

4 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
वेबसाइट ओपन होने के बाद स्क्रीन पर दाईं ओर ekyc का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी आधार संख्या दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है। 

PM Kisan Yojana: पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई 21वीं किस्त जारी होने की तारीख, आखिर कब खाते में आएंगे 2000 रुपये?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
इसके बाद आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी का वेरिफिकेशन जैसे ही पूरा हो जाएगा वैसे ही आपकी ई-केवाईसी योजना में सफलतापूर्वक हो जाएगी। यह प्रक्रिया आसान है, इसमें किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Diwali 2025: दिवाली पर किसान इस योजना में करें आवेदन, सरकार देगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें