फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अब हो गया कंफर्म! दिवाली बाद ही आएगी 21वीं किस्त, यहां जानें किसान

Sat, 18 Oct 2025 05:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21st Installment: जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, उन्हें इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलना है। तो चलिए जानते हैं सरकार ये किस्त कब तक जारी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 21st Installment Date: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप बस जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आपको उस योजना के लिए आवेदन करना होता है। इसमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है यानी किसानों को 21वीं बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलनी है। ऐसे में ये किस्त कब जारी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको 21वीं किस्त का इंतजार होगा? इस किस्त को लेकर अभी तक चर्चा थी कि ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, लेकिन सरकार की तरफ से और विभाग की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई और अब इतना समय भी नहीं है कि ये कहा जा सके कि दिवाली से पहले ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : pmkisan.gov.in
  • इसलिए अब माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, ये किस्त कि तारीख को जारी होगी इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि दिवाली बाद विभाग की तरफ से आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है जिसमें तारीख बताई जा सकती है।

4 of 5
21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
  • जो किसान गलत तरीके से इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। अपात्र होने के बाद भी जो किसान गलत तरीके से, गलत दस्तावेजों के जरिए योजना से जुड़ जाते हैं, उनकी पहचान समय-समय पर विभाग द्वारा की जाती है और उनके आवेदन रद्द कर उन्हें किस्त से वंचित रखा जाता है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर रिकवरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
21वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको दो काम करवाने बहुत जरूरी होते हैं। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का और दूसरा काम है भू-सत्यापन का। योजना से जुड़े जो भी किसान इन दोनों कामों को नहीं करवाते हैं, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें