PM Kisan 21st Installment Release Date: अलग-अलग वर्गों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। इसमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद देने का प्रावधान होता है तो कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी होती हैं जिनमें अलग तरह का सामान या सुविधा योजना से जुड़े लोगो को दी जाती है। मौजूदा समय में भी ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं।
इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ किसानों को ही लाभ दिया जाता है। योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। जहां कुछ किसानों को ये किस्त मिल चुकी है, तो बाकी किसानों को अभी 21वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि योजना से जुड़े किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...