फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों को इस बार मिलेगी 20वीं किस्त और कौन रहेंगे वंचित, पैसे आने से पहले यहां जानें

Thu, 24 Jul 2025 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी 20वी का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? दरअसल, भारत सरकार कई तरह की सरकारी योजनाओं का संचालन करती है जिसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: जिस किसान के पूरे हैं ये 3 काम, उन किसानों को मिल सकता है 20वीं किस्त का लाभ, जानें

इसी क्रम में इस बार योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि ये किस्त जल्द जारी हो सकती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि 20वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किस्त का लाभ किन किसानों को मिल सकता है और किन किसानों को नहीं मिल सकता। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी? - फोटो : Freepik
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

नंबर 1
  • उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। योजना के तहत ये जरूरी काम है। इसमें उन किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, जो पीएम किसान योजना से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रहे सकते हैं जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है। दरअसल, ये काम योजना के सबसे जरूरी कामों में से एक है और जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं या किसी कारण ये काम अधूरा रह जाता है उनकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • अगर आपने आधार लिंकिंग काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपको अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं होता उनकी भी किस्त अटक सकती है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त भेजती है। इसलिए ये सर्विस बैंक अकाउंट में ऑन होना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को मिल सकती है किस्त
  • पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन ही किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। साथ ही जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम करवाया है और साथ ही डीबीटी का विकल्प ऑन करवाया है, उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें