देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस शानदार योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सालाना छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है।