फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के लिए देने होते हैं पैसे? अस्पताल जाने से पहले यहां जानें सबकुछ

Sat, 05 Jul 2025 06:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kaise Ilaj Hota Hai: आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो क्या आपको इलाज के लिए फिर भी पैसे देने की जरूरत होती है? आपके मन में चल रहे इस सवाल का सही जवाब आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Card Benefits: भारत सरकार हो या राज्य सरकारें हों, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पहले तो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और फिर इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है या फिर देना होता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आयुष्मान कार्ड आपको बनवाना है तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई कर आपका आवेदन कर दिया जाता है। इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपने आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड को आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं और फिर यहां से डाउनलोड कर सकते हैं

4 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए देने होते हैं पैसे?
  • अगर आपने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है तो जान लें कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कार्डधारक को 5 लाख रुपये तक का सालाना कवर मिलता है जिससे आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों (वे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के पैसे लगते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ये जान लें कि जो बीमारियां आयुष्मान कार्ड में कवर हैं आप उन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन जो बीमारियां इस योजना में कवर नहीं हैं उनके इलाज के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। वहीं, अगर आप साल भर के भीतर एक बार में या अलग-अलग बार में आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा लेते हैं और फिर आपको दोबारा इलाज करवाना है तो आपको जेब से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें