फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त

Sun, 06 Jul 2025 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस शानदार योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सालाना छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है।  
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
केंद्र सरकार ने 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की थी। इसके बाद सरकार द्वारा 20वीं किस्त के पैसे जून महीने में जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, कुछ कारणों के चलते केंद्र सरकार 20वीं किस्त के पैसे जून महीने में जारी नहीं कर सकी। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त इसी जुलाई महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम में कुछ जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। इनमें ईकेवाईसी और भूलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा बैंक अकाउंट से आपको आधार कार्ड भी लिंक कराना जरूरी है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं, तो आपको अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय कोई गलती की थी तो उन्हें उसमें भी जल्द से जल्द सुधार करवा लना चाहिए। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें