फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या 2 अगस्त को जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sat, 26 Jul 2025 10:11 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान बीज, खाद या खेती किसानी से जुड़ी अन्य छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की एक बड़ी जनसंख्या सीधे तौर पर खेती किसानी पर निर्भर है। हालांकि, देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक दशा ठीक नहीं है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का लाभ देश के छोटे और सीमांत किसानों को दिया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान बीज, खाद या खेती किसानी से जुड़ी अन्य छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्त जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त को जारी हुए 5 महीने बीत चुके हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock
करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी का दौरा करेंगे। इसी दौरान वे योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। 

4 of 5
PM Kisan 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock
हालांकि, अभी तक इसका एलान नहीं किया गया है। वे किसान जिन्होंने अभी तक योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है उनको भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी काम करा लेने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें