फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

Fri, 25 Jul 2025 08:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो स्कीम में आवेदन करते समय आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत के गांव, कस्बों, शहर आदि कई जगहों पर आपको पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देखने को मिलेंगे, जो स्थानीय हुनर में पारंगत हैं। बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, माली, नाई, मूर्तिकार जैसे हजारों कारीगर आज भी अपने पुश्तैनी व्यवसाय के जरिए अपनी सेवाएं देकर आमदनी कर रहे हैं। भारत की संस्कृति में इनका एक अभूतपूर्व योगदान है। हालांकि, आज के आधुनिक युग में इनका व्यवसाय पिछड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश में कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की थी। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को कई शानदार फायदे दिए जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के समय उनको हर रोज 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
यही नहीं उनको 15 हजार रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अलावा कारीगरों और शिल्पकारों को 3 लाख रुपये का लोन दो चरणों में दिया जाता है। इसमें पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। 

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो स्कीम में आवेदन करते समय आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, व्यवसाय से संबंधित प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें