PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayegi: किसान अपने खेत में दिन-रात मेहनत करता है। बारिश हो या फिर तेज धूप हो, लेकिन अपनी फसल को उगाने के लिए वो कुछ नहीं देखता और तब जाकर कहीं उसकी लहलहाती हुई फसल हो पाती है। पर किसान का काम यहीं खत्म नहीं होता, क्योंकि इसके बाद फसल को बाजार में बेकना भी होता है। पर कई बार किसान को उतने पैसे नहीं मिल पाते जितने उसने फसल को उगाने में खर्च किए होते हैं। ऐसे ही किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खेती करते हैं उनकी मदद के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान
इसी क्रम में एक योजना भी है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा जाता है और सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक 19 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 20वीं किस्त की है। तो क्या ये किस्त योग दिवस से पहले जारी हो सकती है या बाद में? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है।
किसान आगे इस बार में जान सकते हैं...